{"_id":"68f53f06af4b7449aa0449e5","slug":"youths-beat-up-a-guard-outside-the-hospital-kanpur-news-c-362-1-ka11008-133588-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हॉस्पिटल के बाहर युवकों ने गार्ड को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हॉस्पिटल के बाहर युवकों ने गार्ड को पीटा
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर के कानपुर सहारा हॉस्पिटल के बाहर शराब पी रहे युवकों को शराब पीने से मना करने पर युवकों ने गार्ड रवि पाल को पीट दिया।
पनकी रोड चौकी के पीछे स्थित हॉस्पिटल के गार्ड रवि पाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शनिवार देर रात इलाकाई युवक अखंड प्रताप उर्फ बिहारी, बेटू और पिंटू ठाकुर हॉस्पिटल के बाहर शराब पी रहे थे। वहीं पर लघु शंका करने लगे। जब मना किया तो गालीगलौज कर पीट दिया और भाग निकले। इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि गार्ड की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।