{"_id":"6ab595a6cfcf0607fd08a313","slug":"youth-will-bring-about-change-after-hearing-gandhi-jis-ai-message-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1661520-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गांधी जी का एआई संदेश सुन युवा लाएंगे बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गांधी जी का एआई संदेश सुन युवा लाएंगे बदलाव
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में 25 सितंबर से दो अक्तूबर तक ‘गांधी जयंती सेवा अभियान’ आयोजित किया जाएगा। इसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों और विभागों की ओर से सेवा, स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, ग्राम स्वराज, आत्मनिर्भरता और नैतिक मूल्यों से जुड़े कार्यक्रम होंगे। ‘युवाओं के लिए गांधी जी का संदेश’ पर एआई आधारित वीडियो, ‘स्वदेशी से स्टार्टअप तक’ बिजनेस आइडिया और ‘एआई फॉर क्लीन इंडिया’ जैसी प्रतियोगिताएं होंगी।
यही नहीं गांधीजी के जीवन पर लघु नाटिका, भजन गायन, कविता पाठ, भाषण, पेंटिंग और स्केचिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। गांधीजी के जीवन पर वृत्तचित्र निर्माण, उनकी पुस्तकों पर पुस्तक समीक्षा और परिचय प्रतियोगिता होंगी। जागरूकता रैली, छात्रावासों और स्कूलों-विभागों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। विश्वविद्यालय के गोद लिए गांव में स्वास्थ्य व प्राकृतिक चिकित्सा शिविर लगेगा। गांधीवादी विचारों की प्रासंगिकता’ पर संगोष्ठी और ‘गांधी और ग्राम स्वराज’ विषय पर व्याख्यान होगा। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि अभियान का उद्देश्य गांधी के विचारों को केवल स्मरण तक सीमित न रखकर विद्यार्थियों और समाज के आचरण का हिस्सा बनाना है।