फतेहपुर: छेड़खानी के विरोध में युवक को पिता-पुत्र ने अधमरा किया, अस्पताल ले जाते समय मौत
अमौली कस्बे में छत में सो रही पड़ोसी महिला से छेड़खानी करते युवक को पिता-पुत्र ने पकड़ लिया। उसे लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। इससे युवक बुरी तरह घायल हो गया और उसे सीएचसी ले जाया गया। यहां से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर जिले के अमौली कस्बे में पड़ोसी महिला से छेड़खानी करने में पकड़े गए युवक को सोमवार रात पिता-पुत्र ने लाठी डंडे से पीटकर मरणासन्न कर दिया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस घायल को सीएचसी ले गई, जहां से जिला अस्पताल लेकर जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज किया और दोनों को हिरासत में लिया है।
मामला चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस के मुताबिक करीब रात तीन बजे ओम सिंह (40) बगल में रहने वाले पड़ोसी की छत पहुंचा। वहां सो रही महिला के साथ छेडखानी करने लगा। महिला के शोर मचाने पर उसका बड़ा बेटा पहुंचा। उसने ओम सिंह को पकड़ लिया। शोर सुनकर कुछ दूर पशुबाड़े के बाहर सो रहा महिला का पति भी दौड़कर घर पहुंच गया।
पिता-पुत्र ने ओम सिंह को बंधक बनाकर लाठी-डंडे से पीटा और उसे अधमरा कर दिया। इसके बाद मरणासन्न हालत में युवक को देखकर उन्होंने 112 नंबर पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर ने नाजुक हालत देखकर ओम सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के घर में किसी के न होने पर पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर पिता-पुत्र को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद कार्रवाई की जाएगी।