फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth sentenced to 10 years imprisonment for attempting rape

Kanpur News: दुष्कर्म के प्रयास में युवक को दस साल की कैद

Fri, 12 Sep 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 12 Sep 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Youth sentenced to 10 years imprisonment for attempting rape
कानपुर देहात। भोगनीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में वर्ष 2020 में घर पर सो रही नौ वर्षीय मासूम के साथ एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। इस मामले की सुनवाई पॉक्सो कोर्ट में चल रही थी। गुरुवार को अदालत ने अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए 10 साल की सजा से दंडित किया।
विज्ञापन

भोगनीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया था कि सात जून 2020 की रात एक बजे के करीब गांव का कांशीराम दोहरे दीवार फांद कर उसके भाई के घर के अंदर घुस आया। सो रही उसकी भतीजी के साथ जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश करी। इसी बीच बेटी की नींद खुलने पर उसने शोर मचाया तो आरोपी भागने लगा। परिवार के लोगों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा था। साथ ही उसके खिलाफ 20 अगस्त 2020 को आरोप पत्र अदालत में दाखिल किए थे। इस मामले की सुनवाई अपर जिला जज 13/पॉक्सो एक्ट शरद कुमार त्रिपाठी की अदालत में चल रही थी। गुरुवार को अदालत ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद आरोपी कांशीराम दोहरे को दोषी ठहराते हुए 10 साल के कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही उस पर 35 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed