फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth Olympic Games: Players will show their talent in 32 sports, registration begins

यूथ ओलंपिक गेम्स : 32 खेलों में प्रतिभा दिखाएंगे खिलाड़ी, रजिस्ट्रेशन शुरू

Fri, 11 Jul 2025 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Youth Olympic Games: Players will show their talent in 32 sports, registration begins
कानपुर। ओलंपिक संघ के तत्वावधान में गुरुवार को यूथ ओलंपिक गेम्स 2025 का कैलेंडर जारी किया गया। इसके तहत कुल 32 खेलों में कानपुर नगर और आसपास के जिलों के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। उद्घाटन समारोह 12 जुलाई को आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब में किया जाएगा। इसमें विशेष अतिथि के रूप में ओलंपियन योगेश्वर दत्त (सिल्वर मेडलिस्ट) और ओलंपियन सुधा सिंह (एशियाई गोल्ड मेडलिस्ट) उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


ओलंपिक संघ के सचिव रजत आदित्य दीक्षित ने बताया कि यूथ ओलंपिक 2025 में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को उद्घाटन समारोह में मार्चपास्ट के लिए अनिवार्य रूप से उपस्थित होना पड़ेगा। टीमों व खिलाीड़ियों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसमें टीम खेलों के लिए संबंधित खेल की तिथि से एक दिन पूर्व तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। व्यक्तिगत खेलों के लिए खेल तिथि के दिन सुबह आठ बजे तक रजिस्ट्रेशन खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों समय रहते अपने छात्रों का पंजीकरण सुनिश्चित करें और उन्हें इस महत्त्वपूर्ण आयोजन में भाग लेने का अवसर प्रदान करें। प्रतियोगिता का समापन समारोह और पुरस्कार वितरण 21 जुलाई को द स्पोट्स हब में किया जाएगा।
विज्ञापन


यहां करा सकते रजिस्ट्रेशन
ग्रीनपार्क स्टेडियम और केनरा बैंक मॉलरोड में प्रतिदिन शाम चार बजे से रजिस्ट्रेशन होंगे। अधिक जानकारी के लिए संघ के सदस्य अभ्युदय शुक्ला से फोन नंबर 8400471836 व 8127066301 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूथ ओलंपिक गेम्स की प्रतियोगिताएं, स्थान व तारीख
खेल स्थान तिथि
साइकिलिंग ग्रीनपार्क 14 जुलाई
हॉकी ग्रीनपार्क 14 जुलाई
जूडो ओएफ इंटर कॉलेज अर्मापुर 14 व 15 जुलाई
वॉलीबॉल पं. दीनदयाल विद्यालय 14 जुलाई
एथलेटिक्स पं. दीनदयाल विद्यालय 15 जुलाई
शतरंज एलेन हाउस, खलासी लाइन 15 जुलाई
वेटलिफ्टिंग सेठ मोतीलाल खेड़िया स्कूल 15 जुलाई
पॉवरलिफ्टिंग सेठ मोतीलाल खेड़िया स्कूल 16 जुलाई
बास्केटबॉल नर्चर इंटरनेशनल स्कूल 16 जुलाई
कबड्डी ग्रीनपार्क 16 जुलाई
फुटबॉल ग्रीनपार्क 17 जुलाई
कराटे एस्कॉर्ट वर्ल्ड स्कूल 17 जुलाई
बैडमिंटन स्कॉलर मिशन स्कूल 17 जुलाई
आर्चरी गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल 17 जुलाई
ताइक्वांडो गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल 17 जुलाई
बॉक्सिंग ग्रीनपार्क 17 जुलाई
फुटसल द स्पोर्ट्स हब 18 जुलाई
योग जीडी गोयनका स्कूल 18 जुलाई
स्क्वैश डीपीएस बर्रा 18 जुलाई
शूटिंग डीपीएस बर्रा 18 जुलाई
टेबल टेनिस सनातन धर्म विद्यालय 18 जुलाई
नानचाकू रोजवुड स्कूल 19 जुलाई
मिनी गोल्फ डीपीएस आजादनगर 19 जुलाई
बिल्यर्ड डीपीएस आजादनगर 19 जुलाई
लॉन टेनिस डीपीएस आजादनगर 19 जुलाई
स्केटिंग गौरव मेमोरियल स्कूल 19 जुलाई
खो-खो हरसहाय डिग्री कॉलेज 19 जुलाई
हैंडबॉल सेठ मोतीलाल खेड़िया स्कूल 19 जुलाई
तैराकी द स्पोर्ट्स हब 19 जुलाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed