फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   youth of Kannauj attempted self-immolation in front of Lok Bhavan

यूपी: कन्नौज के युवक ने लोकभवन के सामने किया आत्मदाह का प्रयास, लेखपाल पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप

Mon, 01 Feb 2021 01:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 01 Feb 2021 01:32 PM IST
विज्ञापन
youth of Kannauj attempted self-immolation in front of Lok Bhavan
युवक ने लोकभवन के सामने किया आत्मदाह का प्रयास - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में लोकभवन के सामने सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग लगाते देख पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और आग बुझाने के बाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


डॉक्टरों के मुताबिक युवक 30 प्रतिशत जला है। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक कन्नौज के मुंडारा निवासी उमाशंकर करीब 11.30 बजे लोक भवन के सामने पहुंचे। जेब में रखी पेट्रोल की बोतल निकाली और खुद पर उड़ेल कर आग लगा ली।
विज्ञापन


लेखपाल पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि उमाशंकर का जमीन का विवाद चल रहा है, जिसमें लेखपाल को रिपोर्ट लगानी है, लेकिन लेखपाल लगातार टालमटोल कर रहा है। पीड़ित ने लेखपाल की शिकायत कई उच्चाधिकारियों से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उसने आत्मदाह करने का निर्णय लिया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक उमाशंकर कन्नौज से रोडवेज बस से चारबाग पहुंचा। इसके बाद वहां से बापू भवन चौराहे पर ऑटो से उतरा। पैदल लोकभवन के सामने पहुंचकर आत्मदाह की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed