{"_id":"660a86ee9622eef1c90f99ca","slug":"youth-injured-in-road-accident-dies-during-treatment-kanpur-news-c-220-1-akb1007-110653-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सड़क हादसे मेें घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सड़क हादसे मेें घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
Mon, 01 Apr 2024 03:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:35 PM IST
विज्ञापन
झींझक। किशौरा गांव के पास बाइक फिसलने से घायल हुए युवक की शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने शव झींझक लाकर अंतिम संस्कार कर दिया है।
झींझक के बस्ती मोहल्ले निवासी शिवम (27) पुत्र भूपनारायण शर्मा कस्बे में ही इलेक्ट्राॅनिक्स की दुकान किए था। बड़े भाई कैलाश ने बताया कि 26 मार्च को शिवम किसी काम से रसूलाबाद गया था। वापस लौटने के दौरान किशौरा गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। सड़क पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हैलट कानपुर रेफर कर दिया। शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। दोपहर बाद झींझक में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। निरीक्षक निरीक्षक मंगलपुर देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से लिखित जानकारी नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।