{"_id":"68fa67c3b9d58ccdac0aa0ce","slug":"youth-injured-in-bike-slipping-dies-during-treatment-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-133179-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बाइक फिसलकर गिरने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बाइक फिसलकर गिरने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
Thu, 23 Oct 2025 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के असालतगंज-बिरहून रोड पर गिट्टी फैली होने से बाइक सवार फिसल कर गिर गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल को सीएचसी से प्राथमिक इलाज के बाद कानपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई।
रसूलाबाद के लुधौरा निवासी मनीष कुमार (26) पुत्र राकेश कुमार बुधवार शाम सात बजे के करीब बाइक से मौसी के के घर असालतगंज जा रहा था। असालतगंज बिरहून रोड पर गिट्टी फैली होने से उसकी बाइक फिसल कर सड़क पर गिर गई। इससे वह गिरकर घायल हो गया और हेलमेट भी टूट गया। सिर व शरीर में गंभीर चोट आने पर सीएचसी से डॉ. शैलेंद्र यादव ने उसे हैलट कानपुर रेफर कर दिया।
ग्राम प्रधान रोशन लाल व परिवार के विकास ने बताया की मनीष की उपचार के दौरान गुरुवार सुबह मौत हो गई। अनहोनी की जानकारी पर मां सुधा देवी, भाई रजनीश कुमार, आकाश, नितेश व पिता राकेश कुमार बिलखते रहे। पिता ने बताया कि बेटा अविवाहित था। थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि उन्हें अभी तक घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।