फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth injured in ax attack suffocates

Kanpur News: कुल्हाड़ी के हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम

Mon, 10 Nov 2025 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in ax attack suffocates
चकरनगर। कुल्हाड़ी के हमले में घायल युवक ने छह दिन बाद आयुर्विज्ञान विवि में दम तोड़ दिया। इससे परिजनों व बंसरी गांव के लोगों में तनाव है। देर शाम शव गांव पहुंचने की सूचना पर एसडीएम, सीओ पांच थानों की पुलिस के साथ पहुंच गए। आक्रोशित परिजनों को अधिकारियों ने समझाकर शांत कराने का प्रयास किया। शाम होने की वजह से शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया। परिजतों ने मंगलवार को अंतिम संस्कार करने की बात कही है।
विज्ञापन


बिठौली थाना क्षेत्र के बंसरी गांव में चार नवंबर को रंजिश में माधो सिंह परिहार और नाहर सिंह के परिवारों में विवाद हो गया था। इसमें नाहर सिंह पक्ष के लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला करके माधो सिंह (26),अंशुल (27) और लवकुश (20) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया था। पुलिस ने माधो सिंह के परिवार की तहरीर पर नहार सिंह, कल्लू, विवेक, शिवम और रमन के खिलाफ जानलेवा हमला सहित गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। घायल माधो सिंह परिहार का उपचार आयुर्विज्ञान विवि में चल रहा था। सोमवार सुबह माधो सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर से गांव में आक्रोश फैल गया। देर शाम जब शव गांव पहुंचा तो परिजन बिलख पड़े। मृतक छह भाइयों में चौथे नंबर का है। मृतक के भाई गौरव रमाकांत सहित परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों के प्रति नरमी बरत रही है। घटना के छह दिन गुजर जाने के बावजूद मुख्य आरोपी खुले में घूम रहे हैं। आरोप है कि केवल वृद्ध नाहर सिंह की औपचारिक गिरफ्तारी कर मामले को ठंडे बस्ते में डालने की कोशिश की जा रही है। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। ग्रामीणों में भी मामले को लेकर गहरा रोष है और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। अधिकारियों ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उधर, तनाव की स्थिति को देखते हुए एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया, सीओ रामवदन मौर्य समेत पांच थानों का फोर्स गांव में तैनात रहा। एसडीएम ने बताया कि संवेदनशीलता को देखते हुए मैं और सीओ पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। परिजनों ने मंगलवार को अंतिम संस्कार करने की बात कही है। सीओ ने बताया कि अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। रिपोर्ट में धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed