फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth in custody for making offensive comments

Kanpur News: आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक हिरासत में

Sat, 15 Nov 2025 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Youth in custody for making offensive comments
इटावा। अयोध्या में पूर्व में स्थापित रहे विवादित ढांचे की फोटो स्टेट्स पर लगाकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को सिविल लाइन पुलिस ने शनिवार रात हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं इस मामले हिंदू सेवा समिति के संस्थापक ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


शुक्रवार को एक विशेष वर्ग के युवक ने सोशल मीडिया के स्टेट्स पर अयोध्या में पूर्व में स्थापित विवादित ढांचे की फोटो लगाकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताते हुए ट्वीट करके मुख्यमंत्री और पुलिस से शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने आरोपी तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार दोपहर हिंदू सेवा समिति के संस्थापक प्रदीप शर्मा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचे। सूचना पर सीओ अभय नारायाण राय भी पहुंच गए। प्रदीप शर्मा ने आरोपी के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की मांग की। इस पर सीओ ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। रात में सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया था। सीओ ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed