{"_id":"5fe788bc8ebc3e3b65736a63","slug":"youth-hanged-for-fear-of-cancer-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: कैंसर के डर से युवक ने लगाई फांसी, बाथरूम में लगे एंगल में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: कैंसर के डर से युवक ने लगाई फांसी, बाथरूम में लगे एंगल में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला शव
Sun, 27 Dec 2020 12:34 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर में रावतपुर निवासी प्राइवेटकर्मी चंद्रपूर्ण द्विवेदी के बेटे अभिषेक (24) ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव बाथरूम में लगे एंगल में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। मूलरूप से कन्नौज के बलरापुर निवासी चंद्रपूर्ण पत्नी मंजू व दो बेटों अभिषेक और राज के साथ रावतपुर में किराये के मकान में रहते थे।
पिता ने बताया कि कुछ माह से अभिषेक के चेहरे पर एक फोड़ा निकल गया था जो काफी इलाज के बाद भी ठीक नहीं हो रहा था। एक मेडिकल स्टोर संचालक ने कैंसर का शक जताया तो वह परेशान रहने लगा था। शनिवार सुबह बाथरूम में दरवाजा भीतर से बंद मिला।
काफी आवाज लगाने के बाद भी भीतर से कोई आहट न आने पर बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया तो उसका शव फंदे से लटकता मिला। थानाप्रभारी अजय सेठ ने बताया कि परिजन तहरीर देंगे तो जांच व कार्रवाई की जाएगी।