{"_id":"6823a1b80e9d342b9805c8e0","slug":"youth-entrepreneur-scheme-loan-given-to-378-577-applications-rejected-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-126338-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा उद्यमी योजना : 378 को दिया ऋण, 577 आवेदन खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा उद्यमी योजना : 378 को दिया ऋण, 577 आवेदन खारिज
Wed, 14 May 2025 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 14 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में युवाओं को ऋण देने में बैंकों ने कम ध्यान दिया है। बीते वर्ष व मौजूदा वर्ष में अब तक 378 युवा उद्यमियों को दिया ऋण दिया गया है। जबकि आए 577 आवेदन खारिज कर दिए गए।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में स्वरोजगार के लिए युवाओं को पांच लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण दिया जाना है। जिले में स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बड़ौदा उप्र ग्रामीण बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया समेत 17 बैंकों को युवा उद्यमियों को ऋण देने के निर्देश हैं। मगर कई बैंकों ने इस योजना में युवाओं को ऋण देने पर कम ध्यान दिया है।
बीते वित्तीय वर्ष व मौजूदा वित्तीय वर्ष में अब तक जिले में 1309 आवेदन आए हैं। इसमें से 436 आवेदन स्वीकृत करते हुए 378 युवाओं को ऋण दिया गया। ऋण स्वीकृत होने के बाद 58 आवेदकों का भुगतान अभी लंबित है। वहीं, 577 आवेदन बैंकों के स्तर पर खारिज कर दिए गए। 296 आवेदन बैंक की ऋण स्वीकृत में अटके हैं। बता दें कि बीते वित्तीय वर्ष में 1200 युवाओं को ऋण देने का लक्ष्य मिला था। वहीं मौजूदा वित्तीय वर्ष में 2200 युवाओं को ऋण देने का लक्ष्य मिला है। नए वित्तीय वर्ष में आए 550 आवेदनों में 150 युवाओं को ऋण दिया गया है। अन्य आवेदनों पर प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
..................
वर्जन.....
मुख्यमंत्री युवा योजना में आए आवेदनों को संबंधित बैंकों में भेजा जाता है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में 150 युवाओं को ऋण दिया जा चुका है। जिला उद्योग केंद्र स्तर पर कोई आवेदन लंबित नहीं है। बीते दिनों समीक्षा में डीएम ने बैंकर्स को ऋण निर्गत करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। - मोहम्मद सऊद, उपायुक्त उद्योग
.................
लापरवाही पर डीएम जता चुके नाराजगी
डीएम आलोक सिंह ने 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा की थी। समीक्षा में पाया गया कि कई बैंकों द्वारा आवेदन लंबित रखे गए हैं या अस्वीकृत कर दिए गए हैं। डीएम ने कहा था कि आवेदन में यदि कोई कमी पाई जाए तो उसे दूर कराकर नियमानुसार ऋण स्वीकृत किया जाए। पात्र युवाओं के आवेदन को बैंकों द्वारा समय पर स्वीकृति न दिए जाने की शिकायत डीएम ने नाराजगी जताई थी। इस पर उन्होंने बैंकों के प्रतिनिधियों को लंबित आवेदनों की जल्द जांच कर तय समय में ऋण स्वीकृति करने की हिदायत की थी।
......................
इन बैंकों ने अस्वीकृत किए अधिक आवेदन
बैंक ऑफ बड़ौदा को 357 आवेदन भेजे गए। इसमें 102 स्वीकृत किए गए। 97 को ऋण दिया गया, जबकि 195 आवेदन अस्वीकृत कर दिए गए। इस बैंक में 60 आवेदन लंबित पाए गए। जबकि पांच स्वीकृत आवेदनों पर ऋण दिया जाना लंबित मिला। बैंक ऑफ इंडिया में 50 आवेदन आए। 25 को ऋण स्वीकृत कर 20 को ऋण दिया गया। 14 आवेदन रद्द कर दिए गए। 11 आवेदन लंबित पाए गए। 5 को स्वीकृति के बाद भी ऋण लंबित मिला। केनरा बैंक में 21 आवेदन आए 12 का ऋण स्वीकृत हुआ। 11 को ऋण मिला। 6 आवेदन रद्द किए गए। 3 आवेदन स्वीकृत में लंबित मिले। स्वीकृति के बाद एक मामले में ऋण लंबित मिला। स्टेट बैंक आफ इंडिया को 220 आवेदन मिले। 68 स्वीकृत किए गए। 44 को ऋण दिया गया। 90 आवेदन अस्वीकृत किए गए। 62 की स्वीकृत लंबित मिली। स्वीकृति के बाद 24 का ऋण लंबित मिला। पंजाब नेशनल बैंक में 95 आवेदन आए। 30 स्वीकृत हुए। 18 को ऋण दिया गया। 34 आवेदन रदद किए गए। 31 स्वीकृत में लंबित पाए गए। स्वीकृत के बाद 24 का ऋण लंबित पाया गया।