फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth duped of Rs 50,000 on pretext of job, FIR lodged against three

Kanpur News: नौकरी का झांसा देकर युवक ने 50 हजार रुपये की ठगी, तीन पर प्राथमिकी

Sun, 04 Jan 2026 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 04 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Youth duped of Rs 50,000 on pretext of job, FIR lodged against three
कानपुर देहात। भोगनीपुर थाना क्षेत्र के पिपरी अमरोहा निवासी युवक से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक शातिर ने 50 हजार रुपये ठग लिए। रुपये वापस मांगने पर साथियों संग मिलकर उसकी मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पिपरी अमरोहा निवासी सुमित संखवार ने शिवली थाना में तहरीर दी। बताया कि मंगलपुर निवासी ओजस्वी राज पाठक जोकि कानपुर नगर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के सैनिक चौराहा यशोदा नगर में रहता है। ओजस्वी ने स्वयं सरकार में अपनी अच्छी पकड़ होने की बात कह कर सचिवालय में चतुर्थ श्रेणी सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 3.50 लाख रुपये की मांग की थी। इसपर वह आरोपी की बातों में आ गया और 50 हजार रुपये दे दिए।
विज्ञापन

आरोपी ने शेष तीन लाख रुपये के लिए एक माह के बाद मैथा नहर पुल के पास बुलाया था। रुपये की व्यवस्था न हो पाने पर उसने नौकरी के लिए मना कर दिया। एक जनवरी की दोपहर 12:15 बजे के करीब वह मैथा नहर पुल पर दी हुए रुपये वापस लेने पहुंचा था। वहां मौजूद ओजस्वी राज, उज्ज्वल द्विवेदी व एक अन्य साथी ने तीन लाख रुपये की मांग की। इस पर उसने रुपये देने से इंकार कर अपने 50 रुपये वापस मांगे। इससे नाराज आरोपियों ने जाति सूचक गाली-गलौज कर उसकी मारपीट की। आरोपियों ने उसे धमकी देकर मौके से भगा दिया। शिवली थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed