{"_id":"653f2485316330c4c20b6816","slug":"youth-drowned-in-tesu-jhenjhi-immersion-divers-recovered-the-body-in-the-morning-police-engaged-in-investiga-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: टेसू झेंझी विसर्जन में युवक की डूबकर मौत, गोताखोरों ने सुबह बरामद किया शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: टेसू झेंझी विसर्जन में युवक की डूबकर मौत, गोताखोरों ने सुबह बरामद किया शव, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 30 Oct 2023 09:08 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Mon, 30 Oct 2023 09:08 AM IST
सार
Auraiya News: पुलिस ने बताया कि युवक नदी में कैसे गिरा इसकी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
नदी पुल पर जमा ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले में रूरुगंज क्षेत्र के गांव बलखंडपुर निवासी ग्रामीण रविवार की रात टेसू झेंझी का अनहैया नदी में विसर्जन करने गए थे। उनके साथ गांव निवासी योगेंद्र प्रताप (32) उर्फ आमोद पुत्र लालाराम दोहरे भी पीछे से साइकिल से पहुंचा था।
विज्ञापन
यहां वह अचानक नदी में गिर गया। युवक के नदी में गिरने की जानकारी होते ही वहा मौजूद उसका छोटा भाई देवेंद्र ग्रामीणों के साथ उसकी नदी में तलाश को जुट गया। इस बीच ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। देर रात गोताखोरों के साथ पहुंची पुलिस ने युवक की नदी में तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन
पुलिस ने सुबह छह बजे युवक का शव पानी में उतराता हुआ बरामद किया। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि युवक नदी में कैसे गिरा इसकी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक की मौत की सूचना पर उसकी पत्नी आरती व पुत्र रोहित समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन