फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth dies; uproar ensues over allegations of murder

Kanpur News: युवक की मौत, हत्या का आरोप लगा हंगामा

Sat, 17 Oct 2026 01:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Youth dies; uproar ensues over allegations of murder
कानपुर। नवाबगंज के परमियापुरवा में शुक्रवार तड़के राजीव निषाद (30) की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजन ने उसकी पत्नी व अन्य ससुरालियों पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगा हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

परमियापुरवा निवासी यतीराम प्राइवेट नौकरी करते हैं। पुलिस को बताया कि बेटे राजीव की शादी अप्रैल 2022 में चौबेपुर के पचोर गांव निवासी महिला से की थी। ममेरे भाई रंजीत का आरोप है कि राजीव की पत्नी किसी युवक से फोन पर बात करती थी। इसे लेकर दोनों में विवाद होता था। कुछ दिन पहले वह मायके चली गई। बृहस्पतिवार को राजीव और उनकी पत्नी के बीच फोन पर कहासुनी हुई।
विज्ञापन

आरोप है कि देर रात करीब एक बजे उनकी पत्नी, अपने माता-पिता, भाइयों को लेकर घर आ गए और राजीव को पीटा। राजीव जान बचाने के लिए पास के घर में घुस गया जहां उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। थाना प्रभारी राजकेसर ने बताया कि परिजन ने युवक की पत्नी व अन्य ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed