{"_id":"60ae9fd78ebc3edea103c486","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-akbarpur-news-knp6305944188","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में युवक की मौत
विज्ञापन
सिकंदरा। थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक ढाबा पर रुकने वाले ट्रकों में ग्रीसिंग करके परिवार का भरण पोषण करता था।
महमूदपुर गांव के विनोद कुमार (35) की बुधवार सुबह घर में ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी ममता ने बताया कि पति के नाम सिर्फ एक बीघा जमीन है।
वह हाईवे पर ढाबों के सामने रुकने वाले ट्रकों में ग्रीसिंग का काम करता था। इससे होने वाली आमदनी से परिवार का भरण पोषण हो रहा था। मृतक के दो पुत्र सत्यम (10) व अंशुल (2) हैं। मृतक की पत्नी को मोहल्ले की महिलाएं ढांढस बंधाती रहीं। थाना प्रभारी विद्या सागर सिंह ने बताया कि मौत की सूचना नहीं मिली है।