फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth Dies in Road Accident on NH Near Nonha Village in Chaubepur, Companion Injured

कानपुर: हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, मंदिर से लौट रहे युवक की मौत

Sat, 05 Sep 2026 10:40 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 05 Sep 2026 10:40 AM IST
सार

Kanpur News: शिवराजपुर के खेरेश्वर मंदिर से दर्शन कर बाइक से लौट रहे दो युवकों को चौबेपुर के नोनहा गांव के सामने नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।

विज्ञापन
Youth Dies in Road Accident on NH Near Nonha Village in Chaubepur, Companion Injured
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

टक्कर के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

पुलिस ने हादसे के संबंध में आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed