{"_id":"65f9c881c095a84dbd072566","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-tejas-express-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-110269-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तेजस एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तेजस एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत
Tue, 19 Mar 2024 10:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 19 Mar 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
रूरा। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर पतरा रेलवे स्टेशन के पास सोमवार रात तेजस एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव मोर्चरी में रखवाया है।
पतरा गांव के पास खंभा नंबर 1057 के 10 / 12 से रात 8 बजकर 45 मिनट के करीब डाउन लाइन से तेजस एक्सप्रेस गुजर रही थी। इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना स्टेशन मास्टर ज्ञानेंद्र पांडेय ने पुलिस को दी है।
सूचना पर पहुंचे दरोगा रामपुत्र सिंह ने शिनाख्त के प्रयास किए। मगर शिनाख्त नहीं हो सकी।
थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह ने बताया कि मृतक शव क्षत विक्षत हो गया है। काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। इस पर शव मोर्चरी में रखवाया गया है।