{"_id":"663d0a61393bfb5de70a1ef0","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-goods-train-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-112303-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत
Thu, 09 May 2024 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 09 May 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
झींझक। रेलवे ओबरब्रिज के नीचे से डीएफसी लाइन पार करने के दौरान एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के काफी प्रयास किए। शिनाख्त न होने पर शव मोर्चरी में रखवाया है।
चौकी प्रभारी झींझक अनुज अवस्थी ने बताया कि दोपहर एक बजे के करीब डीएफसी की डाउन लाइन पर खंभा नंबर 551/26-28 के बीच एक 30 वर्षीय युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिली। मगर लोग उसकी पहचान नहीं कर सके। मृतक नीली जींस व मटमैली शर्ट पहन रखी है। मृतक के दाहिने हाथ पर विकास गुदा है। पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।