फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   youth died due to train accident in fatehpur

परीक्षा देकर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, शव देख बिलख पड़े दोस्त

Wed, 02 Oct 2019 07:23 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 02 Oct 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
youth died due to train accident in fatehpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर से परीक्षा देकर दोस्तों के साथ फतेहपुर लौट रहे एक परीक्षार्थी की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसे के समय उसके साथी डिब्बे में मौजूद थे। साथियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका। करीब पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
विज्ञापन


प्रयागराज जनपद में तेलियरगंज निवासी व्यापारी रामकल्यान सिंह का बेटा अंशुमान सिंह (22) प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। मंगलवार सुबह अपने कुछ साथियों के साथ कानपुर में लोअर पीसीएस की परीक्षा देने गया था।
विज्ञापन

शाम को चौरीचौरा एक्सप्रेस से प्रयागराज लौट रहा था। खागा रेलवे स्टेशन से आगे होशियारीपुर कटोघन के पास अचानक अंशुमान ट्रेन से नीचे गिर गया। यह देख दोस्तों ने शोर मचाया और चेन पुलिंग कर दी। गाड़ी रुकी तो दोस्त दौड़कर मौके पर पहुंचे, अंशुमान की मौत हो चुकी थी।

यह देख दोस्त बिलख पड़े और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर मंझिलगांव चौकी इंचार्ज आरके तिवारी मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को प्रयागराज ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed