फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Youth died due to bullet injury in temple, body found 150 meters away from aunts house

Etawah: युवक की कनपटी में गोली लगने से मौत, संदिग्ध हालात में हुआ हादसा, मौसी के घर से 150 मीटर दूर मिला शव

Wed, 02 Aug 2023 04:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 02 Aug 2023 04:40 PM IST
सार

Etawah Crime: थाना प्रभारी बलरई अल्मा अहिरवार का कहना है कि मामला आत्महत्या का ही है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की भी चर्चा है। एसपी सिटी कपिल देव ने बताया कि फोरेंसिक टीम और पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर जांच कर रही है कि घटना कैसे हुई है।

विज्ञापन
Youth died due to bullet injury in temple, body found 150 meters away from aunts house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इटावा जिले के जसवंतनगर में संदिग्ध हालात में युवक की कनपटी में बांयी ओर गोली लगने से मौत हो गई। उसका शव मौसी के घर से करीब 150 मीटर दूर सड़क पर पड़ा मिला। नजदीक ही तमंचा पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है, जबकि परिजनों ने युवकी की हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

सोमवार रात करीब आठ बजे अमन तोमर (24) पुत्र गंभीर सिंह अपनी मौसी के घर बलरई थाना क्षेत्र के रामसुंदर से अपने गांव कुड़ाखर गांव थाना जसवंतनगर लौट रहा था, तभी मौसी के घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूरी पर गोली चलने की आवाज गूंजी और जब तक लोग मौके पर पहुंचते अमन खून से लथपथ हो गया था।
विज्ञापन

उसकी कनपटी के पास से खून बह रहा था। बताया गया है कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी, लेकिन उसे घायल अवस्था में सैफई ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमन अपने दो भाइयों में बड़ा था। उसकी नौकरी हैदराबाद लग गई थी। एक अगस्त को वहां जाने के लिए बैग भी तैयार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कोई फोन आया और बाइक उठाकर रवाना हो गया
नौकरी लगने और हैदराबाद जाने की खुशी में वह शाम सात बजे के करीब कुड़ाखर गांव के केला गमा देवी मंदिर में पूजा करने पहुंचा था, जहां और लोग भी थे। गांव वालों ने बताया कि इसी दौरान उसके पास कोई फोन आया और इस पर वह अपने घर गया, जहां से बाइक उठा सीधा नगला रामसुंदर के लिए रवाना हो गया।

पुलिस आत्महत्या की कहानी बना रही है
वहां वह अपनी मौसी के घर पहुंचा, जहां नाश्ता पानी करके कुछ देर बाद ही वहां से चल दिया और घटना हो गई। मृतक अमन के पिता मुंबई में है। उन्हें रात ही घटना की सूचना दे दी गई और वह मुंबई से अपने गांव के लिए रवाना हो चुके हैं। अमन के ताऊ महेश चंद्र ने का कहना है कि पुलिस आत्महत्या की कहानी बना रही है।

घटनास्थल पर ही पड़ा मिला है तमंचा
यदि ऐसा कोई उसका इरादा होता, तो वह नौकरी पर जाने की तैयारी नहीं करता। अमन की कनपटी में 32 बोर के तमंचे की गोली लगी है, और घटनास्थल पर ही तमंचा पड़ा मिला है। थाना प्रभारी बलरई अल्मा अहिरवार का कहना है कि मामला आत्महत्या का ही है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की भी चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed