{"_id":"5ff5f4d98ebc3e32ad0208dc","slug":"youth-did-not-change-religion-after-marriage-girl-returned-home-with-her-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद युवक ने नहीं बदला धर्म, युवती अपने परिजनों के साथ वापस लौटी घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के बाद युवक ने नहीं बदला धर्म, युवती अपने परिजनों के साथ वापस लौटी घर
Wed, 06 Jan 2021 11:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
21 दिसंबर को दिल्ली में रचाई थी शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया जिले में आर्य समाज मंदिर में हिंदू युवक से शादी करने वाली मुस्लिम युवती ने बुधवार को मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिया कि युवक मुस्लिम धर्म नहीं अपना रहा है इसलिए वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। इसपर युवती को उसके परिजनों के साथ भेज दिया गया।
बीहड़ क्षेत्र के गांव कुलगांव निवासी आकाश पुत्र रामपाल कुशवाहा का पास के ही गांव निवासी नाजरा उर्फ नाजो पुत्री अल्लाउद्दीन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों के विरोध के कारण दोनों 12 अक्तूबर को घर से चले गए थे। नाजरा के पिता ने 14 अक्तूबर को इसकी जानकारी अयाना थाना पुलिस को दी थी।
पुलिस ने आकाश के खिलाफ नाजरा को ले जाने का मामला दर्ज किया था। दिल्ली में दोनों ने 21 दिसंबर 2020 को आर्य समाज मंदिर में शादी रचा ली थी। नाजरा ने अपना नाम नेहा दर्ज कराया था। चार जनवरी को दोनों गांव लौटे। बुधवार को नाजरा उर्फ नेहा के बयान मजिस्ट्रेट के सामने हुए।
विज्ञापन
नाजरा ने यह कहकर आकाश के साथ नाता तोड़ दिया कि आकाश मुुस्लिम धर्म नहीं अपना रहा है इसलिए मैं उसके साथ नहीं रहूंगी। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि युवती को परिजनों के साथ भेज दिया गया है।