{"_id":"6ae632aec82faea0ae0ed18d","slug":"daughter-killed-after-being-struck-by-a-vehicle-parents-injured-auraiya-news-c-211-1-aur1009-154162-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: वाहन की चपेट में आकर बेटी की मौत, माता-पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: वाहन की चपेट में आकर बेटी की मौत, माता-पिता घायल
विज्ञापन
फोटो-27- सलोनी तिवारी। फाइल फोटो
अजीतमल। भीखेपुर दवा लेने जा रहे एक बाइक सवार परिवार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दर्दनाक हादसे में बेटी सलोनी तिवारी की मौत हो गई। वहीं, मां व पिता घायल हो गए। हादसा शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव ऐमा पैगंबरपुर के पास भीखेपुर-बिरूहूनी मार्ग पर हुआ।
कोतवाली क्षेत्र के गांव ऐमा पैगंबरपुर निवासी सुनील तिवारी (48) शनिवार को पत्नी नीलम तिवारी (45) और बेटी सलोनी तिवारी (20) के साथ बाइक से भीखेपुर दवा लेने जा रहे थे। गांव से निकलकर जैसे ही वे भीखेपुर-बिरूहूनी मार्ग पर पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। तीनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से डॉक्टर ने सभी को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
अस्पताल ले जाने के दौरान सलोनी तिवारी की मौत हो गई, जबकि नीलम तिवारी की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अपराध निरीक्षक रामचंद्र वर्मा ने बताया कि मौत की सूचना पर उपनिरीक्षक को मौके पर भेजा गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।