फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth cut off from Lucknow Intercity, could not be identified

Kanpur News: लखनऊ इंटरसिटी से युवक कटा, नहीं हो सकी शिनाख्त

Fri, 17 Jan 2025 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Youth cut off from Lucknow Intercity, could not be identified
इटावा। इटावा जंक्शन पर लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस से एक युवक कट गया। इससे मौके पर भीड़ लग गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम तक मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। शुक्रवार सुबह ट्रेन संख्या 12419 लखनऊ-दिल्ली गोमती एक्सप्रेस सुबह नौ बजकर 53 मिनट पर इटावा जंक्शन पर पहुंची। ट्रेन चलने के दौरान एक युवक ने चढ़ने का प्रयास किया लेकिन वह ट्रेन की चपेट में आने से कट गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इससे ट्रेन करीब सात मिनट प्लेटफार्म पर खड़ी रही। युवक के कटने की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर जीआरपी ने मौके पर पहुंच कागजी लिखा-पढ़ी पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। जीआरपी थानाध्यक्ष शैलेष निगम ने बताया कि युवक कहीं बाहर का था। उसकी जेब से भी कुछ कागज नहीं मिले हैं, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। फिलहाल शव अभी पोस्टमार्टम में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed