फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Youth committed suicide, dead body found hanging from tree

यूपी: पत्नी के साथ नहीं रह सकता... कहकर युवक ने लगाई फांसी, पेड़ से लटका मिला शव, पिता को फोन कर बताई थी ये बात

Wed, 20 Apr 2022 11:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 20 Apr 2022 11:26 PM IST
सार

बांदा जिले में युवक की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
Youth committed suicide, dead body found hanging from tree
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अब मैं अपनी पत्नी के साथ नहीं रह सकता। फोन पर पिता को यह संदेश देने के बाद युवक ने पेड़ में गमछा बांधकर फांसी लगा ली। परिजनों ने खोजबीन के दौरान गांव के बाहर बबूल के पेड़ पर शव लटका पाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना बबेरू कोतवाली के निबिया पुरवा (अहार) गांव की है। विज्ञान कुमार (28) राइस मिल में मजदूरी करता था। मंगलवार की दोपहर पत्नी से किसी बात पर झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


नाराज होकर वह घर से निकल आया। पिता राम विशाल खेत में गेहूं कतरा रहे थे। विज्ञान कुमार ने पिता को फोन कर कहा कि वह अब पत्नी के साथ नहीं रह सकता। जान दे रहा हूं। इतना कहने के बाद उसने फोन काट दिया। पिता परेशान होकर घरवालों के साथ तलाश को निकल पड़े। देर शाम घर से कुछ दूर खेत में बबूल के पेड़ पर विज्ञान का शव गमछे से लटका मिला। परिजन उसे फंदे से उतारकर सीएचसी लाए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। भाई सुशील ने बताया कि विज्ञान शराब का लती था। आए दिन पत्नी से झगड़ा करता था। उसके दो बेटे व एक बेटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed