फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth commits suicide, suicide note found

यूपी: युवक ने फांसी लगा दी जान, हथेली पर लिखा- आई लव यू ...

Sun, 24 Oct 2021 07:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 24 Oct 2021 07:48 PM IST
सार

मृतक की पैंट की जेब से एक पत्र मिला है। हाथ में पेन से आई लव यू लिखा है। पत्नी के मायके के लोग आए हैं, लेकिन किसी ने प्रेम प्रसंग होने की बात नहीं बताई है। 

विज्ञापन
Youth commits suicide, suicide note found
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले के बबेरू में राजमिस्त्री ने पत्नी से झगड़कर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना शनिवार रात की है। पुलिस को उसके पैंट की जेब से एक पत्र मिला है। हाथ में पेन से आई लव यू लिखा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पत्र की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव का रहने वाला राजमिस्त्री शिवविलास उर्फ राजू (31) काफी दिनों से बबेरू के बांदा रोड गायत्री नगर नहर पटरी स्थित फूफा के मकान में रह रहा था। शनिवार की रात शराब के नशे में उसका पत्नी से झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


रविवार को तड़के मकान के पिलर की छड़ में रस्सी से फांसी लगाकर उसने जान दे दी। मोहल्ले के लोग जागे और उसे फंदे पर लटकता देखा तो पत्नी को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी नागेंद्र कुमार नागर ने बताया कि मृतक की पैंट की जेब से एक पत्र मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथ में पेन से आई लव यू लिखा है। पत्नी के मायके के लोग आए हैं, लेकिन किसी ने प्रेम प्रसंग होने की बात नहीं बताई है। इसे सुसाइड नोट नहीं माना जा सकता है। हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उधर, परिजनों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व हादसे में घायल हो जाने से उसकी मनोदशा सही नहीं थी। उसका इलाज चल रहा था। उसके दो बेटे व एक बेटी है। बबेरू में फूफा के यहां रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed