फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Youth commits suicide in Etawah, Was upset due to failure in Agniveer recruitment exam

इटावा में युवक ने की आत्महत्या: अग्निवीर भर्ती परीक्षा में असफल होने से था परेशान, जंगल में लटकता मिला शव

Wed, 25 Jan 2023 07:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 25 Jan 2023 07:11 PM IST
सार

जिले में अग्निवीर भर्ती परीक्षा में असफल हुए एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार रात सिविल लाइन क्षेत्र में उसका शव लायन सफारी के पास जंगल में पेड़ से झूलता मिला।

विज्ञापन
Youth commits suicide in Etawah, Was upset due to failure in Agniveer recruitment exam
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में अग्निवीर भर्ती में असफल युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार रात उसका शव लायन सफारी के पास जंगल में पेड़ से झूलता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। युवक का आठ जनवरी को ही एक प्राइवेट बैंक में नौकरी मिली थी।

विज्ञापन

मैनपुरी फाटक के पास मुन्नी का अड्डा मोहल्ला निवासी राजवीर सिंह ने बताया कि उसकी घर के पास ही दूध डेयरी है। मां फूलन देवी का चार और पिता ज्ञान सिंह का दो साल पहले निधन हो चुका है। परिवार में वह और उसका छोटा उमेश उर्फ छोटू (23) था।
विज्ञापन

उमेश ने नवंबर महीने में आगरा में अग्निवीर भर्ती के लिए परीक्षा दी थी। दौड़ में वह सफल हो गया था। चयन लगभग तय था, लेकिन फार्म भरने में उमेश ने आधार के 12 अंकों की जगह 14 अंक दर्ज कर दिए। इससे अफसरों ने फार्म को ही रिजेक्ट कर दिया और उमेश को नौकरी मिलने से रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने बंद कर दी थी बोलचाल
इसे लेकर वह तनाव में रह रहा था। उन लोगों ने समझाया भी था। तीन-चार दिनों से उसने बोलना भी लगभग बंद कर दिया था और गुमशुम रहता था। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे उमेश घर से निकला था। कुछ देर बाद उसने मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी।

कई बार उसने कॉल की, लेकिन बाद में मोबाइल बंद बताने लगा। इसके बाद मित्रों और रिश्तेदारों में उमेश की तलाश की, लेकिन कोई कुछ नहीं बता सका। रात करीब आठ बजे पुलिस ने घटना की जानकारी दी, तो वह परिजन मौके पर पहुंचे।

जंगल में लटकता मिला शव
उमेश ने घर से करीब पांच किलोमीटर दूर लायन सफारी के पास जंगल में एक पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उधर, घटना की जानकारी एसपी कपिल देव सिंह, सिविल लाइन थानाध्यक्ष विजय वर्मा और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अग्निवीर परीक्षा में असफलता से था परेशान
एसपी सिटी ने बताया कि मंगलवार रात लायन सफारी के पास पेड़ से युवक का फंदे पर शव लटका मिला था। परिजनों ने बताया है कि युवक अग्निवीर की भर्ती में असफल होने के बाद से परेशान चल रहा था। इसी कारण उसने यह कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed