{"_id":"5eb2681f8ebc3e905b5772e5","slug":"youth-climbed-water-tank-to-make-tiktok-video-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: टिकटॉक वीडियो बनाने को पानी टंकी पर चढ़े दो युवक, पुलिस कर रही इनकी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: टिकटॉक वीडियो बनाने को पानी टंकी पर चढ़े दो युवक, पुलिस कर रही इनकी तलाश
Wed, 06 May 2020 01:04 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 06 May 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
पानी टंकी पर चढ़े दो युवक
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में मंगलवार को बर्रा थाना क्षेत्र में दो युवक सुहाने मौसम का लुत्फ उठाने और टिकटॉक वीडियो बनाने के लिए क्षेत्र में सप्लाई करने वाली पानी की टंकी पर चढ़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस का साइरन सुनकर मौके से भाग निकले। राहगीरों ने टंकी पर चढ़े युवकों का वीडियो बना कर वायरल कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो युवक सुहाने मौसम का मजा लेने के लिए बर्रा दो स्थित टीटी पार्क में बनी पानी की टंकी के पास पहुंचे। दोनों युवक ऊंचाई से टिकटॉक वीडियो बनाने के टंकी पर चढ़ गए। तेज हवा चलने के कारण कई बार उनका नियंत्रण खोते देख आसपास के लोगों ने शोर मचा कर उन्हेंं नीचे उतरने का कहा, लेकिन युवकों ने अनदेखा कर दिया।
इस पर कुछ लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर घटना की जानकारी दी। इस बीच दोनों युवक सीढ़ियों से नीचे उतरने लगे। दूर से पुलिस साइरन की आवाज सुन कर दोनों युवक गलियों में भाग निकले। पुलिस के अनुसार वीडियो से पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।