फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   doctor driver enters female ward in burqa and salwar-kurta in kanpur Youth caught wearing burqa in district hospital

कानपुर: बुर्का और सलवार-कुर्ता पहन जिला अस्पताल में घुसा युवक, शक होने पर पकड़ा गया

Fri, 10 Sep 2021 08:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 10 Sep 2021 08:15 AM IST
सार

कानपुर जिला अस्पताल में बुधवार दोपहर बाद हैरान करने वाला मामला सामने आया। दरअसल, एक युवक सलवार-कुर्ता व बुर्का पहन कर जिला अस्पताल में पहुंच गया। शक होने पर उससे पूछने की कोशिश की तो वह इमरजेंसी वार्ड में घुस गया। वहां उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह भागने लगा। शोर मचाने पर कर्मियों ने उसे बाउंड्रीवाल फांदने के दौरान पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
doctor driver enters female ward in burqa and salwar-kurta in kanpur Youth caught wearing burqa in district hospital
पकड़ा गया युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के अकबरपुर स्थित जिला अस्पताल में बुधवार को एक युवक बुर्का पहनकर पहुंच गया। पीकू वार्ड के पास संचालित सखी केंद्र के कर्मचारियों को शंका होने पर उससे पूछताछ की तो वह इमरजेंसी वार्ड में घुस गया। वहां जाकर देखा तो बुर्के में पुरुष नजर आया। शोर मचाने पर युवक बाउंड्रीवाल फांदकर भागने लगा तो कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में बुधवार दोपहर बाद एक युवक सलवार कुर्ता व बुर्का पहन कर पहुंचा। इस दौरान पीकू वार्ड के पास संचालित सखी सेंटर की संचालक निधि सचान व सहायक श्रेया शुक्ला ने उसकी चाल देखी तो संदेह हुआ। दोनों ने पास जाकर पूछने की कोशिश की तो युवक इमरजेंसी वार्ड में घुस गया। वहां उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह भागने लगा।
विज्ञापन


शोर मचाने पर कर्मियों ने उसे बाउंड्रीवाल फांदने के दौरान पकड़ लिया। इसके बाद यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे कोतवाली ले गई। इसके बाद सीओ अरुण कुमार सिंह, इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय ने युवक से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने अपना नाम रईस अहमद बताया है। उसने पहले अपना पता चमनगंज कानपुर बताया फिर कुछ देर बाद फहीमाबाद में हलीम मुस्लिम इंटर कॉलेज के पास का रहने वाला बताया। उसकी बातचीत से पुलिस को संदेह और बढ़ गया। पुलिस मामले में गंभीरता से छानबीन कर रही है।

महिला डॉक्टर का कार चालक होने की चर्चा

अस्पताल में चर्च होती रही की बुर्का पहने पकड़ा गया युवक अकबरपुर सीएचसी में तैनात डॉक्टर गजाला अंजुम की कार का चालक है। बुधवार को जिला अस्पताल में डॉक्टर की ड्यूटी लगी थी। इससे आशंका है कि वह डॉक्टर को लेकर जिला अस्पताल आया होगा। वहीं युवक ने महिलाओं के कपड़े व बुर्का क्यों पहना ये रहस्य बना है।

सखी सेंटर की संचालक निधि सचान ने बताया कि जिला अस्पताल में पकड़े जाने पर महिला डॉक्टर ने लोगों से उल्टे सवाल शुरू कर दिए। डॉक्टर महिलाओं से पूछने लगीं कि युवक ने किसी से कोई अभद्रता तो नहीं की है।

युवक ने भी पुलिस की पूछताछ में एक साल से डॉक्टर की कार चलाने की बात कही है। हालांकि पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय ने जिला अस्पताल पहुंच कर वहां अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से इसके बाबत जानकारी ली। 

युवक के परिजनों से बात हुई है। उन्हें लिए बुलाया गया है। पकड़ा गया युवक पूछताछ में पता बदल रहा है। फोन पर उसके परिजनों से हुई बातचीत में युवक के सिरफिरा होने की जानकारी दी गई है लेकिन मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है। - अरुण कुमार सिंह, सीओ अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed