फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth being deprived of jobs under the current government: Beria

मौजूदा सरकार में युवाओं को नौकरियों से किया जा रहा वंचित : बेरिया

Fri, 25 Sep 2026 01:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 25 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Youth being deprived of jobs under the current government: Beria
शिवली। मैथा के मवैया जिला पंचायत क्षेत्र में बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी की तरफ से पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन को मजबूत कर विजयी बनाने का आह्वान किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार में युवाओं को नौकरियों से वंचित रखा जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव कुमार बेरिया ने नयापुरवा, पंचमपुरवा, दाईताला, बकसपुरवा, कैलेई, मवैया, कुर्मी निवादा और भऊवापुरवा में जन पंचायत आयोजित कर लोगों से संपर्क किया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाने के लिए बूथ स्तर पर आमजन को जोड़ा जाए। वर्तमान शासन में पीडीए समाज के हक व अधिकार छीने जा रहे हैं। अब समाज को एकजुट होकर इन्हें जवाब देने का समय आ गया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक पीएस वर्मा ने कहा कि मौजूदा सरकार संविधान व आरक्षण व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। आरोप लगाया कि प्रदेश में प्राइमरी स्कूलों को बंद कर शराब की दुकानें खोली जा रही हैं, ताकि गरीबों और पिछड़ों के बच्चे पढ़-लिखकर अपने अधिकारों पर सवाल न उठा सकें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सपा सरकार बनने पर बंद पड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं को दोबारा शुरू कराया जाएगा। प्रधान धीरेंद्र कटियार, रामू राजपूत व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed