फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth beaten to death in Jalaun, three assailants hit with hockey, police sent body to post-mortem

Jalaun: युवक की पीट-पीटकर की हत्या, तीन हमलावरों ने हॉकी से मारा, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 13 Jan 2023 03:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 13 Jan 2023 03:01 PM IST
सार

आटा थाना क्षेत्र के सचिवालय में सफाई कर रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने बचाने आए लोगों को कमरों में बंद कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
 

विज्ञापन
Youth beaten to death in Jalaun, three assailants hit with hockey, police sent body to post-mortem
पिता को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले के आटा थाना क्षेत्र के सचिवालय में सफाई कर रहे युवक की तीन अज्ञात हमलावरों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसको बचाने दौड़े लोगों को भी हमलावरों ने कमरे में बंद कर दिया। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के ग्राम संदी में शुक्रवार दोपहर सफाई कर्मचारी सचिवालय में काम कर रहे थे। तभी अज्ञात तीन लोगों ने हॉकी से पीट-पीटकर एक युवक की हत्या कर दी। कालपी निवासी हिमांशु (20) पुत्र साकेत को दूसरे कर्मचारी ने बचाने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी।
विज्ञापन

इस पर उसने कमरे में अपने आप को बंद करके अपनी जान बचाई। आटा निवासी संतोष ने बताया कि हिमांशु का पिता गांव संदी में सरकारी कर्मचारी थे। हिमांशु अपने पिता के बदले में आज काम कर रहा था। तीनों बाइक सवारों ने दूसरे कर्मचारी संतोष से पूछा हिमांशु कहां है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उसने बताया कि वो वहां है। बस इतने में हिमांशु के पास पहुंचे और हॉकी से मारपीट करने लगे संतोष ने बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह तीन थे। संतोष अपने साथी हिमांशु को नहीं बचा सका। उसके सामने ही पीट-पीटकर कर हत्या कर दी।

इसके बाद बिना नंबर की मोटरसाइकिल से भाग गए है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तीनों हमलावरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed