{"_id":"67fc045558d254e8bd0fb419","slug":"youth-arrested-for-pelting-stones-on-vande-bharat-etawa-news-c-216-1-etw1005-123942-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: वंदे भारत पर पत्थरबाजी में युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: वंदे भारत पर पत्थरबाजी में युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
इटावा। वंदे भारत होली स्पेशल ट्रेन पर पथरबाजी करने में मनोज कुमार को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। मनोज ने बताया कि ट्रेन के बार-बार हार्न बजाने से परेशान होकर उसने यह हरकत की थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से युवक को दबोचा। युवक को अलीगढ़ कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
20 मार्च की शाम जसवंतनगर के बलरई के पास होली स्पेशल ट्रेन पर शाम साढ़े पांच बजे के करीब पथराव हो गया था। आरपीएफ मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश में जुटी थी। रविवार को आरपीएफ एसआई सत्यदेव यादव, कांस्टेबल श्याम पाल ने थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अड्डा गूलर निवासी मनोज कुमार को हिरासत में लिया। पूछताछ में मनोज ने बताया कि वह शराब के नशे में रेलवे लाइन के पास बैठा था। इस दौरान कुछ लोग वहां बकरी चरा रहे थे।
होली स्पेशल ट्रेन का चालक रेलवे लाइन पर बकरी को देखकर हार्न बजाने लगा। इससे आवेश में आकर उसने ट्रेन पर पथराव कर दिया। सी-1 कोच का एक शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया था। यह घटना ट्रेन के इंजन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरपीएफ ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की थी। इसी के बाद से आरपीएफ आरोपी की तलाश में जुटी थी।