{"_id":"5dc967e18ebc3e5b3b72a655","slug":"youth-arrested-for-making-objectionable-remarks-after-verdict-on-ayodhya-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या मसले पर फैसले के बाद आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर कन्नौज और हरदोई में एक-एक युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या मसले पर फैसले के बाद आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर कन्नौज और हरदोई में एक-एक युवक गिरफ्तार
Mon, 11 Nov 2019 07:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 11 Nov 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई में अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला रफैयतगंज निवासी शाहिद हुसैन पुत्र नूर मोहम्मद ने अयोध्या मामले पर आए न्यायालय के फैसले पर रविवार को सोशल मीडिया पर टिप्पणी की थी।
इसका पता चलने पर बिलग्राम कोतवाली में शाहिद हुसैन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। रविवार देर रात बघौली पुलिस ने खजुरमई तिराहे पर शाहिद को एक तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
अयोध्या फैसले को लेकर सोशल साइट पर युवक ने एक जाति के खिलाफ कई आपत्तिजनक पोस्ट की। इससे उस जति विशेष में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने एक व्यक्ति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रविवार को सिद्धांत कौशिक की आईडी से फेसबुक पर कई आपत्तिजनक पोस्ट की गई। सभी पोस्ट एक जाति के खिलाफ की गई है।
विज्ञापन
पोस्ट देखते हुए लोगों में आक्रोश फैल गया। सोमवार को सदर कोतवाली के गांव अड़गापुर निवासी शेखर यादव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने सिद्धांत कौशिक के नाम से मामला दर्ज कर उसकी तलाश में छापेमारी शुरू की है। सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि आईडी को कौन चला रहा है, इसकी जांच-पड़ताल के साथ आरोपी की तलाश में छापेमारी चल रही है।