फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth and teenager found hanging from tree in hardoi

हरदोई: पेड़ से लटके मिले युवक और किशोरी, जग में मिला ऐसा सामान देखकर पुलिस हैरान

Mon, 04 May 2020 11:49 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 04 May 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
Youth and teenager found hanging from tree in hardoi
पेड़ से लटके मिले युवक और किशोरी, जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सोमवार को आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुरसा थाना क्षेत्र के एक गांव में 21 वर्षीय युवक व 15 वर्षीय किशोरी ने एक बाग में एक ही कपड़े के दो सिरों से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने दोनों के शव लटकते देखे तो परिजनों को सूचना दी। साथ ही घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस के मुताबिक प्रेम प्रसंग में दोनों ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन


जिस पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी की गई वहीं एक जग में जहरीला पदार्थ भी मिला है। जग में जहरीला पदार्थ देख पुलिस हैरान रह गई। अंदाजा लगाया जा रहा है कि पहले दोनों ने जहरीला पदार्थ पीया। उसके बाद उल्टियां होने पर दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम के अलावा सीओ सिटी भी मौके पर मौजूद हैं। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।  पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed