फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   youngman murdered his aunt in land dispute

एक बार फिर रिश्तों से रिसा खून, मां-दादी और रिश्तेदारों संग मिलकर भतीजे ने बुआ को उतारा मौत के घाट

Thu, 03 Jan 2019 09:47 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 03 Jan 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
youngman murdered his aunt in land dispute
ग्रामीणों से पूछताछ करते एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में जमीन के विवाद में मायके में रह रही बुआ की भतीजे ने मां, दादी और मामा के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतका के पिता ने चारों के खिलाफ कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। इससे पहले आरोपी के पिता ने जमीन के विवाद में छोटे भाई की हत्या कर दी थी। पिता के जेल में होने पर जमीन के लालच में बेटे ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

 
 तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव गूरा निवासी कृष्ण दत्त पालीवाल के दो बेटे सत्य नारायण और जुगल किशोर है। तीन बेटी मुन्नी, ऊषा देवी और विपिन लता की शादी कर दी है। छोटी बेटी विपिनलता की उसने शादी कानपुर के केशव नगर में ब्लाक डब्लू 127/634 निवासी राजीव पालीवाल के साथ की थी। 2011 में कृष्ण दत्त की मौत हो गई। घर जिम्मेदारी पत्नी जगरानी पर आ गई थी।
विज्ञापन


2002 में दोनों भाइयों के बीच 90 बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था। सत्य नारायण ने छोटे भाई जुगल किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सत्य नारायण के जेल जाने के बाद बहन विपिनलता अपने मायके में रहने लगी। इससे जगरानी ने उसके नाम 30 बीघा जमीन कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात से रंजिश मानते थे...

इसी बात से विपिनलता से सत्य नारायण की पत्नी रंजना और बेटा सचिन उर्फ लालू रंजिश मानते थे। 31 दिसंबर को विपिनलता ने अपनी जमीन में नलकूप होने की बात कहकर ताला लगा दिया था। गुरुवार सुबह सचिन ने नलकूप का ताला तोड़ दिया। जानकारी होने पर विपिनलता नौ बजे नलकूप पर पहुंच गई और झगड़ने लगी। तभी सचिन ने अपने मामा गुल्लन उर्फ अजय, मां रंजना और दादी जगरानी के साथ मिलकर विपिनलता को एक सिर में और एक सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। 

मामले की जानकारी मिलते ही एसपी अमरेंद प्रसाद सिंह और एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी समेत तिर्वा कोतवाल आमोद कुमार फारेंसिक टीम के साथ पहुंचे। हत्या के बाद सभी आरोपी भाग निकले। मृतक के पति राजीव कुमार ने उक्त लोगों के खिलाफ कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed