फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   youngman committed suicide by willing in letter to donate eyes to brother

'मेरी आंखें भाई को दान कर देना..', लिखकर फांसी पर झूल गया युवक

Sat, 29 Sep 2018 08:04 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 29 Sep 2018 08:04 AM IST
विज्ञापन
youngman committed suicide by willing in letter to donate eyes to brother
demo pic
‘मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं, मेरे मरने के बाद मेरी आंखें बड़े भाई को दान कर देना...’ ऐसा सुसाइड नोट लिखकर नौबस्ता के राजीव विहार निवासी विकलांग जितेंद्र पासवान (25) ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि वह विकलांगता के कारण परेशान रहता था।
विज्ञापन


नन्हे लाल के चार बेटों और एक बेटी में जितेंद्र तीसरे नंबर का था। वह बाएं पैर से विकलांग था। भाई वीरेंद्र ने बताया कि वह ऑटो पार्ट्स की दुकान में नौकरी करता था। विकलांग होने के कारण कई बार उसे कुछ काम करने में परेशानी होती थी।
विज्ञापन

 

इस कारण आंखें भी नहीं दान कराई जा सकीं

इस कारण वह तनाव में रहता था। गुरुवार रात को खाना खाने के बाद ऊपर के कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार सुबह नौ बजे तक नीचे नहीं आया तो मां मालती ऊपर गई। यहां धन्नी के सहारे उसका शव लटका मिला।

पुलिस को मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसमें उसने बड़े भाई बबलू (इनकी दोनों आंखें खराब हैं) को अपनी आंखें देने की बात लिखी है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि मौत की जानकारी देरी से होने के कारण उसकी आंखें भी नहीं दान कराई जा सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed