{"_id":"5cdc56d6bdec22071f56c02e","slug":"youngman-cheated-on-name-of-sending-foreign","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर ठगी का शिकार हुआ युवक, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का शिकार हुआ युवक, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Wed, 15 May 2019 11:43 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 15 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में बेकनगंज में विदेश भेजने के नाम पर तौफीक अहमद से 80 हजार रुपये की ठगी हो गई। तीन महीने तक वीजा न मिलने का हवाला देकर एक टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी मालिक व एजेंट उसे टरकाता रहा। पीड़ित ने दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
हीरामन का पुरवा निवासी तौफीक ने बताया कि नौकरी के लिए कतर जाना था। पांच महीने पहले उसने बेकनगंज स्थित असर टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी में संपर्क किया। कंपनी के मालिक इलाके के मुन्ना कुरैशी ने दो बार में 80 हजार रुपये लिए और बेलसर रोड, फैजाबाद निवासी एजेंट अब्दुल सलाम से मिलवाया। वह मेडिकल के लिए उसे लखनऊ ले गया। वहां भी साढ़े तीन हजार रुपये वसूले। उसके बाद मुंबई बुलाकर पांच दिनों तक इधर-उधर टहलाता रहा। आखिर में कहा कि वीजा नहीं आया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।