भाभी से अवैध संबंधों के विरोध में छोटे भाई ने दोस्त के साथ मिलकर उतरा था सगे भाई को मौत के घाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने मोहित, उसके साथी और भाभी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस आज घटना का खुलासा कर सकती है। मूलरूप से सुल्तानपुर खजूरी निवासी रोहित की गल्ला मंडी में चाय की दुकान है। वह परिवार समेत द्विवेदी नगर में रहता था। परिवार में पत्नी, पिता जयप्रकाश, मां, बहन और छोटा भाई मोहित है।
दूसरे चाय दुकानदार के भाई को नामजद कर किया पुलिस को गुमराह
भाई की हत्या में किसी को उस पर शक न हो, इसलिए मोहित ने गल्ला मंडी परिसर के दूसरे चाय दुकानदार के भाई रोहित दुबे पर शक जताकर नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी। उसने बताया था कि रोहित मंडी के गार्डों के पीटने के बाद उससे खुन्नस रखता था। वह गार्ड को सबक सिखाना चाहता था। यह बात भाई ने गार्डों को बता दी थी, जिसकी जानकारी पर उसने भाई को देख लेने की धमकी दी थी।
भाई की हत्या में साथी को दिए 15 हजार
मोहित ने बड़े भाई को रास्ते से हटाने की साजिश पहले रच ली थी। उसने सागरपुरी निवासी दोस्त को शामिल किया। उसे 15 हजार रुपये भी दिए। साजिश के अनुसार उसका साथी दुकान पहुंचा और शराब पीने के लिए रोहित को साथ ले गया। रोहित को नशे मेें धुत करने के बाद साथी ने मोहित को बुलाया, जिसके बाद दोनों ने मिलकर उसका गला रेत दिया।
घटनास्थल पर अक्सर पीते थे शराब
पूछताछ में मोहित और उसके साथी ने बताया कि घटनास्थल पर वे अक्सर शराब पीते थे। बंद शौचालय और झाड़ियों के चलते कोई भी वहां आता-जाता नहीं था। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों उसी गली से होकर दूध मंडी पहुंचे। वहां से निकलकर साथी सागरपुरी और वह अपने घर पहुंच गया था।
साथी के फोन पर ढूंढने का बहाना करके घर से निकला था
मोहित ने बताया कि साजिश के तहत रोहित के नशे में धुत होने के बाद साथी ने उसे फोन करके सूचना दी। इस पर वह भाई को ढूंढने जाने का बहाना करके घर से निकला था। मंडी के गेट से घुसने के बाद वह सीधे घटनास्थल पहुंचा, जहां भाई नशे में धुत पड़ा था। साथी ने भाई को पकड़ा और उसने चाकू से गला रेत दिया था।