फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Young men dance to 'Ring Ring Ringa' with pistols in hand and cigarettes in their mouths; video goes viral.

Kanpur News: हाथों में तमंचे, मुंह में सिगरेट लगा रिंग रिंग रिंगा पर थिरके युवक, वीडियो वायरल

Sun, 21 Jun 2026 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 21 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Young men dance to 'Ring Ring Ringa' with pistols in hand and cigarettes in their mouths; video goes viral.
रूरा। सोशल मीडिया पर शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें कुछ युवक हाथों में तमंचा व सिगरेट के धुएं से छल्ले उड़ाते हुए गीत रिंग रिंग रिंगा पर थिरकते नजर आ रहे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में छह युवक पास में खड़े ट्रैक्टर में बज रहे गीत पर थिरकते नजर आते हैं। इसमें एक युवक दोनों हाथों में तमंचा व मुंह में जलती हुई सिगरेट लगा थिरकता दिख रहा। कुछ देर बाद उसका एक साथी एक तमंचा अपने हाथ में लेकर नाचने लगता है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि इन दिनों थाना क्षेत्र में युवाओं में गुटबंदी चल रही है, इसमें स्वयं को ताकतवर दिखाने के लिए युवा अवैध असलहों का प्रदर्शन कर वीडियो बना रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि वीडियो की सत्यता, युवकों की पहचान और वीडियो के स्थान व समय को लेकर जांच की जा रही है। मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



....................
युवाओं के हाथाें में पहुंच रहे तमंचे, पुलिस बेखबर
पुलिस जिले में अवैध असलहा तस्करी पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। इसके चलते तस्कर बड़ी आसानी से असलहों को आपराधिक किस्म के लोगों से लेकर युवाओं व छात्रों के हाथों में थमा रहे हैं। इसके चलते आए दिन युवा शक्ति प्रदर्शन करने के नाम पर अवैध असलहा संग रील या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस रील में दिख रहे संबंधित युवक को तो पकड़ लेती है लेकिन उनको असलहा देने वालों तक नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed