‘चोर को तालिबानी सजा’: युवक को रस्सी से बांधकर पीटा, आरोपी बोला- पूर्व चेयरमैन का भतीजा हूं, पढ़ें पूरा मामला
Hardoi Crime: जिले के साड़ी कस्बे में स्थानीय लोगों के द्वारा साइकिल चोर को तालिबिनी सजा देने का मामला सामने आया है। लोगों ने आरोपीको रस्सी से बांधकर जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी खुद को पूर्व चेयरमैन का भतीजा बता रहा है।
विस्तार
हरदोई में एक साइकिल चोर को तालिबानी सजा दी गई है। यहां साइकिल चोरी करते वक्त एक युवक को रंगे हाथों इलाके के लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसके हाथ-पैर बांधकर जमकर पिटाई की गई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिस में लोग वीडियो में आरोपी से पूछताछ करने में जुटे हुए हैं।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुद को कस्बे के पूर्व चेयरमैन का भतीजा बताया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और अग्रिम विधिक कार्रवाई करने की बात कह रही है। बता दें कि सांडी कस्बे में एक युवक को साइकिल चोरी करते वक्त स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया।
बताया गया युवक इससे पहले भी साइकिल चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है। उसने इससे पहले जिस साइकिल को चुराया था, उसको कस्बे के ही दूसरे मोहल्ले में 800 रुपये में बेच दिया था। जब चोरी की दूसरी घटना को अंजाम देने आया, तो स्थानीय लोगों ने उसको पकड़ कर दबोच लिया।
खुद को पूर्व चेयरमैन का भतीजा बताया
इसके बाद उसको रस्सी से बांधकर जमकर धुनाई की है। युवक की रस्सी से बांधकर पिटाई किए जाने का एक वीडियो भी सामने आया है। पकड़े गए युवक ने अपना नाम विकट राम बताया है। वहीं पूछताछ में खुद को सांडी कस्बे के पूर्व चेयरमैन बाबूराम का खुद को भतीजा बताया है।