फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Young man thrown from a moving train in banda

बांदा: मामूली विवाद में दबंगों ने दो युवकों को चलती ट्रेन से नीचे फेंका, हालत गंभीर

Mon, 16 Mar 2020 12:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 16 Mar 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
Young man thrown from a moving train in banda
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले के अतर्रा में चित्रकूट-लखनऊ एक्सप्रेस में सफर कर रहे दो युवकों का दबंगों से ट्रेन में विवाद हो गया। बदौसा थाना अंतर्गत साधौपुर गांव निवासी मनीष वर्मा (19) पुत्र राजा बाबू अपने साथी महीत (18) पुत्र लोटन के साथ रात्रि 3 बजे अतर्रा से चित्रकूट जाने के लिए चित्रकूट-लखनऊ एक्सप्रेस में सवार थे।
विज्ञापन


सीट को लेकर अज्ञात युवकों से विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ दूर पर वकीलन पुरवा के पास ट्रेन के दरवाजे पर खड़े चार-पांच अज्ञात युवकों ने चलती ट्रेन से दोनों युवकों को नीचे फेंक दिया l  दोनों युवकों के हाथ, पैर सहित सिर में गंभीर चोटें आ गई l
विज्ञापन


बेसुध अवस्था में पटरी के किनारे पड़े रहे l सुबह राहगीरों की सूचना पर  जीआरपी और यूपी-112 ने दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत नाजुक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है l दोनों युवकों की हालत नाजुक बताई जा रही है l
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed