फैज ने किया एलान-ए-मोहब्बत: निकाह तो मैं तुमसे ही करूंगा, चाहे पूरे परिवार को गोली क्यों न मारनी पड़े
यूपी के कानपुर में युवक ने निकाह न करने पर किशोरी व उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। नौबस्ता पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे सर्विलांस की मदद से चमनगंज से दबोच लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निकाह तो मैं तुमसे ही करूंगा, चाहे पूरे परिवार को गोली क्यों न मारनी पड़े। ये धमकी एक सिरफिरे युवक ने नौबस्ता थाना क्षेत्र में रहने वाली दूसरे धर्म की किशोरी और उसके परिजनों को दी थी। शिकायत पर शनिवार रात जब पुलिस चमनगंज के गांधी पार्क निवासी आरोपी मोहम्मद फैज को पकड़ने गई तो उसके घरवालों ने मोहल्ले वालों के साथ मिलकर हंगामा किया था।
पुलिस फिर भी आरोपी को दबोचकर ले आई थी। शुक्रवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। फैज किदवईनगर निवासी 12वीं की छात्रा से स्कूल आते-जाते आए दिन छेड़छाड़ करता था। शुक्रवार को फैज अपने हाथ की नस काटकर किशोरी के घर पहुंचा। यहां जमकर हंगामा करने के बाद किशोरी के निकाह न करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
वह धमकी दे कह रहा था... या तो खुद मर जाएगा या पूरे परिवार को मार देगा। इलाकाई लोगों के विरोध पर शोहदा वहां से भाग निकला था। नौबस्ता पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे सर्विलांस की मदद से चमनगंज से दबोच लिया। इस दौरान पुलिस को परिजनों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। रविवार आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।