लड़की से की छेड़छाड़ तो बाल काटकर सिर पर बनाया चौराहा फिर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांववालों ने उसके सिर पर चौराहा बनाया
अजीतमल क्षेत्र के ग्राम खुशालपुर निवासी सुनील कुमार पास के गांव चिटकापुर निवासी एक युवक के घर पर आता जाता था। एक गांव निवासी युवक ने सुनील पर आरोप लगाया कि शुक्रवार को सुबह उसकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। तभी उक्त सुनील उसके घर पर आया और घर पर अकेली उसकी नाबालिग बेटी से परिजनों के बारे में जानकारी की। आरोपी युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
बेटी घर पर अकेली थी
बेटी की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस व परिवार के अन्य लोग आ गये और आरोपी को पकड़ लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक को पकड़ कर उसके सिर के बाल काटकर सिर पर चौराहा बना दिया। गांव में घुमाया और कोतवाली पुलिस जानकारी दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस आरोपी को पकड़ कर कोतवाली ले आई। युवक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। नाबालिग को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है।
आरोपी से पूछताछ की जा रही है