फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Young man killed by hitting brick on head over minor dispute

Kanpur News: मामूली विवाद में सिर पर ईंट मारकर युवक की हत्या

Sat, 01 Feb 2025 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Young man killed by hitting brick on head over minor dispute
सैफई। गांव नगला गड़रियान में गुरुवार रात मोबाइल चोरी के विवाद में पूर्व प्रधान व उनके बेटे ने ईंट मारकर युवक की हत्या कर दी। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान व उसके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



गुरुवार रात करीब आठ बजे गांव के राजवीर उर्फ वीरेंद्र सिंह अपने घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान पड़ोसी पूर्व प्रधान विश्राम सिंह व उनके बेटे सिंटू से राजवीर के छोटे भाई विजय की मोबाइल चोरी को लेकर कहासुनी हो गई। विजय का आरोप था कि सिंटू ने उसका मोबाइल चोरी कर लिया है। विवाद बढ़ता देखकर राजवीर भी पहुंच गए। इस पर पूर्व प्रधान और उसका बेटा हमलावर हो गए। राजवीर ने गली में भागकर बचने का प्रयास किया तो सिंटू ने पीछे से ईंट फेंककर उसके सिर में मार दी।
विज्ञापन

इससे वह गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। विजय ने तहरीर देकर सिंटू और उसके पिता के विश्राम सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। सैफई थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर पूर्व प्रधान एवं उसके पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजवीर पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। वह दिल्ली में रहकर पत्नी और बच्चों के साथ मजदूरी करता था। पत्नी कांता देवी ने बताया कि 10 दिन पहले ही विजय की तबीयत खराब होने की जानकारी पर पति सैफई गए थे। गुरुवार शाम को फोन पर बात हुई थी। तब राजवीर ने शुक्रवार को दिल्ली लौटने की बात कही थी।

घटना की सूचना पर राजवीर की पत्नी कांता देवी अपने दोनों बेटों सागर और आकाश के साथ सैफई थाने पहुंचीं। उन्होंने पुलिस से जल्दबाजी में मुकदमा दर्ज करने की बात कही। कहा कि हत्या में पूर्व प्रधान विश्राम सिंह, उसके परिवार के सदस्यों के अलावा उनका देवर विजय भी शामिल है। ऐसे में उसके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed