{"_id":"67be21a3b2d04378ea0bfec9","slug":"young-man-jumped-into-the-canal-sdrf-team-started-searching-kanpur-news-c-362-1-ka11008-119866-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नहर में कूदा युवक, एसडीआरएफ टीम तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नहर में कूदा युवक, एसडीआरएफ टीम तलाश में जुटी
विज्ञापन
सचेंडी नहर में डूबे युवक की तलाश करती एसडीआरएफ की टीम ।
- फोटो : संवाद
कानपुर। सचेंडी में सोमवार देर रात एक युवक नहर में कूद गया। सूचना पर पुलिस एसडीआरएफ की टीम की मदद से उसकी तलाश में जुट गई। 24 घंटे बाद भी उसे तलाशा नहीं जा सका है। पुलिस पत्नी से विवाद के बाद नहर में कूदने की बात कह रही है।
लालूपुर गांव निवासी देशराज सिंह राजावत के दो बेटे राजन और सनी हैं। राजन कानपुर में रहकर नमकीन बिस्किट बिक्री का होलसेल काम करते हैं। वहीं, 35 वर्षीय सनी पत्नी संगीता, दो बच्चों , माता पिता के साथ गांव में रहकर सेल्समैन का काम करता है।
राजन ने बताया कि सनी के मोबाइल पर किसी का फोन आया। वह देर तक बात करता रहा। किसी महिला से बात करने की बात पर पति-पत्नी में विवाद हो गया। पहले तो सनी ने गुस्से में अपनी गर्दन पर चाकू मारने का प्रयास किया। पत्नी संगीता ने डायल 112 पर फोन कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के आने से पहले वह घर से भाग निकला। रात में गांव में ही रहने वाला नवल भदौरिया घर पहुंचा और सीढ़ी नहर पुल व लालूपुर गांव के बीच रामगंगा नहर पर बने पुल पर शराब पीने के दौरान सनी के नहर में कूदने की जानकारी दी।
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश शुरू कर दी। डीसीपी पश्चिम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक युवक का पता नहीं चल पाया है।