{"_id":"5e306fce8ebc3e4b07659ebf","slug":"young-man-got-a-call-and-said-that-you-have-won-a-reward-of-25-lakhs-in-kbc","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के पास आया फोन, बोला आप केबीसी में 25 लाख का इनाम जीत चुके हैं फिर ठगे 89 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक के पास आया फोन, बोला आप केबीसी में 25 लाख का इनाम जीत चुके हैं फिर ठगे 89 हजार
Tue, 28 Jan 2020 11:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में बिठूर के बहलोलपुर मंधना में साइबर ठगों ने केबीसी में 25 लाख रुपये के इनाम का झांसा देकर 89 हजार रुपये ठग लिए। बहलोलपुर निवासी रिटायर्ड शिक्षक विजय कुमार शुक्ल की पत्नी सुमन ने तहरीर दी है। सुमन ने बताया वह ऑनलाइन केबीसी खेलती है।
26 जनवरी की शाम उनके पास फेसबुक कॉल आई, जिसमें युवक ने 25 लाख की लाटरी निकलने की जानकारी देकर टैक्स के रूप पहले 12 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा। 27 जनवरी को सुबह साढ़े दस बजे के करीब ठग के बताए अकाउंट नंबर पर 12 हजार रुपये जमा करा दिए।
इसके बाद ठग ने फिर से फेसबुक काल करके बताया कि सेविंग अकाउंट में 25 लाख की रकम ट्रांसफर नहीं की जा सकती है। करेंट अकाउंट खुलवाने के नाम 32 हजार रुपये मांगे। झांसे में आकर सुमन अपनी बेटी वंदना के साथ मंधना स्थित बैंक गईं और ठग के अकाउंट में रकम जमा कराई। इसके बाद ठग ने 45 हजार रुपये जमा कराये। इस तरह करीब छह घंटे के अंदर ठग ने 89 हजार रुपये ट्रांसफर कराकर चपत लगाई।