फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Young man found unconscious in Shikohabad MEMU, fear of poisoning

Kanpur News: शिकोहाबाद मेमू में बेहोश मिला युवक, जहर खुरानी की आशंका

Wed, 15 Nov 2023 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 15 Nov 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Young man found unconscious in Shikohabad MEMU, fear of poisoning
झींझक। शिकोहाबाद-कानपुर मेमू में एक युवक बेहोशी की हालत में बर्थ (सीट) पर पड़ा मिला। सफर कर रहे अन्य यात्रियों ने कंट्रोल को सूचना दी। झींझक स्टेशन पर बेहोशी की हालत में युवक को उतार कर सीएचसी लाया गया। यहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


शिकोहाबाद से कानपुर जा रही डाउन की शिकोहाबाद-कानपुर मेमू में एक युवक बेहोशी हालत में पड़ा देख यात्रियों ने रेलवे कंट्रोल को सूचना दी। रेलवे कंट्रोल ने सूचना पर ट्रेन को झींझक स्टेशन पर रोका गया। यहां पर पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने युवक को उतार कर एंबुलेंस से झींझक सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। आशंका जताई जा रही है कि युवक जहर खुरानी का शिकार हुआ है। सीएचसी के डाॅ. जेपी सिंह ने बताया कि युवक बेहोश होने के कारण कुछ बता नहीं पाया है। इधर आरपीएफ के सिपाही बिरजू ने बताया कि कंट्रोल की सूचना पर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के पास से कुछ भी ऐसा नहीं मिला, जिससे उसके बारे में पता चल सके। उसके होश में आने के बाद ही कुछ पता चलेगा। युवक की उम्र लगभग 40 वर्ष लग रही है। वह हरी रंग की शर्ट व डार्क ब्राउन पैंट पहने हुए हैं। उसके बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed