फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Young man dies under suspicious circumstances, brother runs away to commit suicide in front of police

Kanpur News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस के सामने जान देने भागा भाई

Tue, 14 Oct 2025 02:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Young man dies under suspicious circumstances, brother runs away to commit suicide in front of police
कानपुर। नौबस्ता थाना क्षेत्र के केसरविहार में सोमवार की सुबह संदिग्ध हालात में युवक का शव जमीन पर पड़ा मिला। कमरे का दरवाजा खुला हुआ था और छत पर लगे कुंडे से फंदा लटक रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने घटना से आहत उसका छोटा भाई भी जान देने के लिए भागा। पुलिस ने किसी तरह उसे बचाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

उक्त मोहल्ला निवासी राजेश चौधरी (37) एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में काम करते थे। छोटे भाई महेश ने बताया कि राजेश सबसे बड़े थे। वहीं, मझले भाई सुरेश की वर्ष 2012 में मौत हो चुकी है। साथ में चाचा का परिवार रहता है। आरोप है कि उन लोगों से कम बनती है। रात में वह और राजेश अलग-अलग कमरे में सो गए थे। सोमवार सुबह उठा तो भाई के कमरे का दरवाजा खुला था। शव जमीन पर अकड़ा पड़ा था। पंखे से फंदा लटक रहा था। महेश ने किसी करीबी पर हत्या करने का आरोप लगाया। वहीं, पुलिस के सामने ही आहत महेश ने खुद को कमरे में बंद करके फंदा लगाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोलकर उसे ऐन मौके पर बचा लिया।
विज्ञापन

नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि फील्ड यूनिट ने घटना की जांच की है। प्रथम दृष्टया युवक के फंदा लगाने के दौरान फंदा टूट जाने से शव जमीन पर पड़ा मिलने की आशंका है। परिजन तहरीर देंगे तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed