फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Young man dies under suspicious circumstances, allegation of murder due to illicit relationship

Kanpur: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, अवैध संबंध में हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 11 Oct 2024 05:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 11 Oct 2024 05:27 PM IST
सार

Kanpur News: गुजैनी थानाक्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। परिजनों ने अवैध संबंध में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस  ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Young man dies under suspicious circumstances, allegation of murder due to illicit relationship
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के गुजैनी थानाक्षेत्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने युवक के साथ रह रही महिला पर प्रेमी के साथ मिलकर खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर और मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के भाई का आरोप है कि जिस किराये के कमरे में दोनों रहते थे। उसके अगल-बगल रहने वाले लोगों ने भी इस ओर इशारा किया है।

विज्ञापन

भाई के मुताबिक बुधवार रात हुई घटना के बाद गुरुवार सुबह शव के अंतिम संस्कार की तैयारी बिना बताए कर ली गई थी। हालांकि मोहल्ले के लोगों ने सूचना देकर पुलिस बुला ली। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की। सजेती थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने आरोप लगाया कि करीब सात साल पहले उसके बड़े भाई ने हमीरपुर की एक महिला को अपने साथ गांव में रख लिया था।
विज्ञापन

दोनों बिना शादी किए साथ में रहते थे। इसके बाद उन्हें तीन बच्चे हुए। आरोप लगाया कि महिला का चाल-चलन ठीक नहीं था। बड़े भाई के टोकने के बाद महिला ने भाई की हत्या कर दी और उसे फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप दे दिया। पुलिस ने जांच की लेकिन आरोपी महिला पर कोई कार्रवाई नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अंडे में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया
इसके बाद महिला ने दूसरे नंबर के भाई से संबंध बना लिए और उसका 35 वर्षीय भाई कर्रही में जरौली फेस-2 में किराए का कमरा लेकर साथ रहने लगा। आरोप है कि उसका यहां भी पास में रहने वाले एक मिस्त्री से संपर्क हो गया और इसके बाद महिला और भाई में विवाद हुआ। आरोप है कि इस पर महिला ने मिस्त्री के साथ मिलकर भाई को रास्ते से हटाने के लिए बुधवार रात अंडे में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया और दोनों ने पीटा।

बिसरा और हार्ट सुरक्षित किया गया
इससे उसका शरीर काला पड़ गया और पैर व अंगुलियों में चोट के निशान मिले है। गुरुवार को महिला ने इलाके के लोगों को बताया कि नाले में गिरने से मौत हुई है लेकिन लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने से बिसरा और हार्ट सुरक्षित किया गया है। गुजैनी पुलिस ने बताया कि परिजनों ने आरोप लगाए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed