फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Young man dies, cousin injured in collision with loader at Blue World intersection

Kanpur News: ब्लू वर्ल्ड तिराहे पर लोडर की टक्कर से युवक की मौत, चचेरा भाई घायल

Tue, 25 Nov 2025 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Young man dies, cousin injured in collision with loader at Blue World intersection
कानपुर। बिठूर थानाक्षेत्र में सोमवार शाम ब्लू वर्ल्ड तिराहे पर तेज रफ्तार लोडर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई जबकि चचेरा भाई घायल हो गया। पुलिस को घटनास्थल से हेलमेट नहीं मिला है। कानपुर देहात के मड़ौली रूरा निवासी अशर्फीलाल कठेरिया (47) अपने चचेरे भाई लखन सिंह कठेरिया के साथ बिठूर स्थित अपनी ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। ब्लू वर्ल्ड तिराहे पर तेज रफ्तार लोडर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी चालक अशर्फीलाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि लखन सिंह को बिठूर पुलिस ने कोठारी चौराहा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

बिठूर इंस्पेक्टर प्रेमनारायण विश्वकर्मा ने बताया परिजनों को सूचना दे दी गई है। चालक लोडर लेकर मौके से भाग निकला। तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed